एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने ब्रिटिश न्यूज एंकर को बताया 'उबला आलू', जानिए क्यों

मुंबई। ब्रिटिश न्यूज एंकर पीयर्स मॉर्गन की कॉन्ट्रोवर्सी पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्डा ने भी प्रतिक्रिया दी है। ऋचा ने पीयर्स मॉर्गन की तुलना 'उबले आलू' से की है। दरअसल, विवाद तब शुरु हुआ जब मॉर्गन अपने ही शो पर गुस्से में स्टेज छोड़कर चले गए थे। इसके लिए इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

Richa chadha

पीयर्स मॉर्गन ने अपने ही शो पर छोड़ा स्टेज

मंगलवार को पीयर्स मॉर्गन के शो 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' में उनकी को-होस्ट एलेक्स बर्सफॉर्ड ने उनपर मेघन मर्केल और प्रिंस हैरी पर लगातार हमलावर होने का आरोप लगाया था। शो के दौरान काफी उत्तेजित होकर मॉर्गन ने स्टेज छोड़ दिया। उन्होंने गुस्से में कहा, 'ओके, अब मैं इससे तंग आ गया हूं।' यह कहते हुए वे स्टेज से चले गए और कहा कि आप मुझपर मेरे ही शो में इल्जाम नहीं लगा सकते हैं।

ऋचा ने शेयर किया वीडियो

इस वाकये का क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसको अन्य यूजर्स के साथ-साथ ऋचा ने भी शेयर किया। मॉर्गन का वीडियो शेयर करते हुए ऋचा ने लिखा, 'पता नहीं क्यों लेकिन मुझे इनका चेहरा उबले और छिले हुए आलू की याद दिला रहा है।' अभिनेत्री के फॉलोवर्स ने इस पोस्ट का जमकर मजाक बनाया।

मॉर्गन के खिलाफ हजारों शिकायतें

उधर, मंगलवार को मॉर्गन ने अपने शो से इस्तीफा देने की पेशकश की है। यह फैसला उन्होंने अपने खिलाफ हुए 40, 000 शिकायतों के बाद लिया है, जो उनपर मेघन मर्केल के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+