मुंबई रेव पार्टी: कोर्ट ने आर्यन खान सहित 3 लोगों को कल तक के लिए NCB की हिरासत में भेजा
मुंबई, 03 अक्टूबर: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को कल (04 अक्टूबर) तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेजा गया है। रविवार को उन्हें मुंबई तट पर एक क्रूज पर पार्टी में छापेमारी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तीनों लोगों का जेजे अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया था। हालांकि कोर्ट में एनसीबी ने 5 अक्टूबर तक आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की हिरासत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 4 अक्टूबर तक हिरासत दी है।
Recommended Video

दरअसल, एनसीबी को मुंबई तट पर शनिवार को क्रूज पर एक हाई प्रोफाइल ड्रग्स पार्टी होने की खुफिया सूचना मिली थी, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों के जुड़े होने की खबर थी। ऐसे में जब एनसीबी की टीम ने वहां पहुंचकर छापेमारी की तो वहां शाहरुख खान के बेटे सहित आठ लोगों को पकड़ा था, जिसमें से तीन का एनसीबी मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया। इन तीन लोगों में आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा का नाम है, जिसके बाद में कोर्ट में पेश किया गया।
एनसीबी ने 5 अक्टूबर तक आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की हिरासत मांगी थी। ड्रग्स पार्टी मामले में 2 लड़कियों सहित 5 लोग अब भी एनसीबी की हिरासत में हैं। सभी से पूछताछ जारी है। एनसीबी के मिली जानकारी के मुताबिक रेव पार्टी मुंबई के पास 'कॉर्डेलिया द इम्प्रेस' क्रूज पर आयोजित की जा रही थी और जिस वक्त एनसीबी की टीम ने यहां छापा मारा था। उस दौरान 600 लोग उस पार्टी में शामिल मिल थे।
वहीं इस पूरी कार्रवाई को लेकर NCB प्रमुख एस.एन. प्रधान ने कहा कि जो इनपुट इन लोगों से मिल रहे हैं उसको ही इनपुट मानकर हो सकता है आगे कई दिनों तक कार्रवाई की जाए। इस नेटवर्क में जो भी पाए जाएंगे चाहे वे किसी भी ओहदे के लोग हों कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications