Ranbir Kapoor Health: रणबीर कपूर को हुआ कोरोना वायरस, मां नीतू सिंह ने कही ये बात
Ranbir Kapoor Health: रणबीर कपूर को हुआ कोरोना वायरस, मां नीतू सिंह ने कही ये बात
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने इस बात की जानकारी दी है कि रणबीर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट में इस बात की चर्चा थी, मंगलवार (9 मार्च) को इस बात की पुष्टि हुई है। 38 वर्षीय अभिनेता रणबीर कपूर का कोरोना का इलाज चल रहा है और वो दवा पर हैं। नीतू कपूर ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी पुष्टि की। नीतू कपूर ने लिखा, ''रणबीर अच्छी तरह से ठीक हो रहा है और घर पर क्वारंटाइन में रह रहा है। आपकी चिंता और आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रणबीर कोरोना से संक्रमित पाया गया है और वह फिलहाल दवा पर है और रिकवर कर रहा है।''

रणबीर कपूर का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है। वो किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसिलए उनकी मां नीतू सिंह ने रणबीर कपूर के हेल्थ पर उनके फैन्स को जानकारी दी है।
नीतू कपूर की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी रिएक्ट किया है। रिद्धिमा कपूर साहनी ने हार्ट शेप इमोजी बनाई है। वहीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और सोनी राजदान ने भी इमोजी के साथ कमेंट किए है।
नीतू कपूर के बयान के थोड़े देर पहले ही रणबीर कपूर के चाचा रणधीर कपूर ने भी उनकी हेल्थ पर कमेंट किया था। पिंकविला से बात करते हुए रणधीर कपूर ने कहा था, ''मुझे ऐसा लगता है कि उसकीस (रणबीर कपूर) तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि आखिर उसको हुआ क्या है। मैं इस वक्त मुंबई में नहीं हूं।'' क्या रणबीर कोरोना से संक्रमित है, ये पूछे जाने पर रणधीर कपूर ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वो किस चीज से सफर कर रहा है। उन्होंने लिर्फ ये कहा कि रणबीर बीमार है।
रणबीर कपूर को कोरोना है, ये बात जानकर उनके फैन्स सोशल मीडिया पर जल्दी उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से वह अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी बना रहे हैं। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में दिखेंगी। इस फिल्म में नागार्जुन और अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में है। ये रणबीर और आलिया की पहली फिल्म एक साथ आने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications