आमिर खान की इस शर्त से डरकर पहली बार अपनी फिल्म की शूटिंग समय पर खत्म कर पाए थे राकेश ओमप्रकाश मेहरा

हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म तूफान ने तूफान ला दिया है। फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनकी आत्मकथा 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' 27 जुलाई को रिलीज हुई।

मुंबई, 28 जुलाई। हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म तूफान ने तूफान ला दिया है। फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनकी आत्मकथा 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' 27 जुलाई को रिलीज हुई। रीता राममूर्ति गुप्ता द्वारा सह-लिखित इस पुस्तक में, फिल्म निर्माता ने विज्ञापन के साथ-साथ फिल्म जगत में अपनी फिल्म बनाने की यात्रा को भी शामिल किया है। अपनी आत्मकथा में मेहरा ने एक फिल्म से जुड़े एक रोचक किस्से का जिक्र किया है। मेहरा ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान ने उनसे कहा था कि यदि फिल्म की शूटिंग समय पर पूरी नहीं हुई तो वह फिल्म के लिए दोगुनी फीस यानि 8 करोड़ रुपए वसूलेंगे। आखिर ये कौन सी फिल्म थी आईए जानते हैं।

8 करोड़ देने के डर से समय पर पूरी की शूटिंग

8 करोड़ देने के डर से समय पर पूरी की शूटिंग

मेहरा ने कहा कि आमिर के ऐसा कहने पर ही फिल्म की शूटिंग समय पर पूरी हो सकी क्योंकि हमें आमिर को दोगुनी फीस देने से बचना था। आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह कौन सी फिल्म थी? तो हम आपको बता दें कि उस फिल्म का नाम था रंग दे बसंती, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी।

आमिर खान की तारीफ करते हुए मेहरा कहते हैं कि फिल्म में आमिर ने डीजे और चंद्रशेखर आजाद के किरदार को बखूबी निभाया। अपनी आत्मकथा में मेहरा कहते हैं कि मेरी पत्नी ने मुझे एक उद्धरण दिया था। उसने कहा था कि 'जीवन में आपके पास दो विकल्प होते है। पहला या तो आप चीजों को वैसे ही रहने दें जैसी वे हैं। या उन्हें बदलने की जिम्मेदारी लें।' फिल्म की शूटिंग से पहले मैंने आमिर को यही उद्धरण भेजा ताकि उन्हें अपने किरदार को निभाने के लिए प्रेरणा मिले।

पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग पूरा कर पाया था।

पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग पूरा कर पाया था।

आमिर की तारीफ में मेहरा अपनी आत्मकथा में लिखते हैं-आमिर काफी दूरदर्शी हैं और क्रिएटिविटी के साथ चीजों को समझते हैं कि क्या सही हो रहा है और क्या गलत। इसके अलावा उनमें बिल्कुल भी घमंड नहीं है। मेहरा कहते हैं कि यदि कोई दूसरा व्यक्ति फिल्म के किसी सीन की शूटिंग कर रहा होता है तो वह पीछे खड़े होकर सारी चीजों को नोटिस करते रहते हैं। वह नोटिस करते हैं कि कहीं फिल्म कहानी से हटकर तो शूट नहीं हो रही। आमिर की सिनेमाई समझ हमारे उद्दोग में अद्वितीय है। उनकी सहमति के बिना रंग दे बसंती फिल्म अधूरी थी। मेहरा ने कहा कि आमिर की 8 करोड़ वाली शर्त का ही कमाल था कि मैं पहली बार फिल्म की शूटिंग समय पर पूरा कर पाया।

फिल्म के लिए डेनियल क्रेग ने भी दिया था ऑडिशन

फिल्म के लिए डेनियल क्रेग ने भी दिया था ऑडिशन

मेहरा ने अपनी आत्मकथा में एक और रोचक किसे का जिक्र किया है। मेहरा ने बताया कि रंग दे बसंती के लिए हॉलीवुड अभिनेता डेनियल क्रेग ने भी ऑडिशन दिया था, लेकिन वे फिल्म की शूटिंग नहीं कर पाए थे, क्योंकि उन्हें जेम्स बॉन्ड फिल्म की शूटिंग के लिए बुलावा आ गया था। साल 2006 में रिलीज हुई रंग दे बसंती बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+