शरद पवार ने तुड़वाया भाजपा-शिवसेना का गठबंधन
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने से पहले ही गठबंधन टूट गए। पच्चीस साल से चल रही भाजपा शिवसेना की दोस्ती भी टूटी। जिसके बाद अब राजनीति गरमा गई है। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शिवसेना भाजपा का गठबंधन तुड़वाया है।

राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा का गठबंधन शरद पवार के कहने पर टूटा है। राज ठाकरे ने इसके लिए जिम्मेदार साफ तौर पर शरद पवार को ठहरा दिया है। ठाकरे ने कहा कि शरद पवार ने ही भाजपा से शिवसेना के साथ दोस्ती तोड़ने के लिए कहा था।
पंद्रह अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इससे पहले गठबंधन टूट गए हैं। राजनीतिक समीकरण बिगड़ गए हैं। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
राज ठाकरे ने एक नए राजनीतिक समीकऱण पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि एनसीपी ने भाजपा से कहा होगा कि शिवसेना से भाजपा का गठबंधन टूटते ही वह कांग्रेस से गठबंधन तोड़ लेंगे। एनसीपी ने ऐसा ही किया है। अब उसने कांग्रेस से गठबंधन तोड़ लिया है।












Click it and Unblock the Notifications