गोपीनाथ मुंडे की बेटियों ने उपचुनाव-विधानसभा में रचा इतिहास
मुंबई। महाराष्ट्र के किंगमेकर रहे दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की दोनो बेटियोंन ने इतिहास रच दिया है। बेटी प्रीतम मुंडे ने नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रीतम मुंडे ने अपने पिता गोपीनाथ मुंडे की मृत्यु के बाद खाली रही बीड लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। प्रीतम ने काफी भारी अंतर से यह जीत हासिल की है। वहीं, दूसरी बेटी पंकजा मुंडे ने विधानसभा पर्ली सीट पर भी भारी अंतर से जीत हासिल की है। पंकजा ने करीब डेढ़ लाख वोटों के अंतर से यह जीत हासिल की है।

प्रीतम तोड़े यह रिकॉर्ड
महाराष्ट्र में बीड सीट पर उपचुनाव में दिवंगत भाजपा नेता की बेटी प्रीतम ने 6 लाख 96 हजार मतों के अंतर से जीत प्राप्त की है। हैरानी है कि इतने वोटों के अंतर से तो करिश्माई नरेंद्र मोदी और इससे पहले के कई नेता भी अपनी जीत दर्ज नहीं करा सके।
महाराष्ट्र में प्रीतम की इस जीत ने एक बड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है तो नरेंद्र की जीत का बना बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक टीवी चैनल के मुताबिक इससे पहले सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करने का रिकॉर्ड वर्ष 2004 में हुए चुनाव में माकपा के अनिल बसु के नाम है। बसु ने 5.92 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
गौरतलब है कि इस साल के प्रारंभ में हुए लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने 5 लाख 70 हजार से अधिक मतों से गुजरात के बड़ोदरा सीट से जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications