महाराष्ट्र में बोले पीएम नरेंद्र मोदी, नोटबंदी से लॉन्ग टर्म में होगा फायदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के रायगढ़ में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेक्युरिटीज मार्केट्स के नए कैंपस के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने नोटबंदी को लेकर अपना पक्ष रखा।
रायगढ़ (महाराष्ट्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी पर कहा कि देश हित में कड़े फैसले लेने से उनकी सरकार नहीं हिचकेगी। नोटबंदी का फैसला भी शॉर्ट टर्म दर्द जरूर दे रहा है लेकिन इस लॉन्ग टर्म में फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र के रायगढ़ में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेक्युरिटीज मार्केट्स के नए कैंपस के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने नोटबंदी की जमकर तारीफ की।

महाराष्ट्र के दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके नोटबंदी के फैसले कि आलोचक भी तारीफ कर रहे हैं। नोटबंदी से होने वाला कष्ट कुछ समय तक लोगों को परेशान करेगा लेकिन आगे आने वाले वक्त में इसका फायदा भी मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार इकोनॉमिक नीतियों के मद्देनजर जरूरी फैसले ले रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सपने का जिक्र करते हुए कहा था कि वो एक पीढ़ी में भारत को एक विकसित देश बनाना चाहते हैं। इसी के मद्देनजर उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने तीन साल के अंदर ही देश की अर्थव्यवस्था में काफी बदलाव ला दिया है।
इसे भी पढ़ें:- नरेंद्र मोदी का मुंबई दौरा: क्यों स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी खास है शिवाजी स्मारक?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की ग्रोथ दुनिया के दूसरे देशों से ऊंची रहने का अनुमान है जबकि 2012-13 में राजकोषीय घाटा खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था। भारतीय करेंसी में तेजी से गिरावट जारी थी। महंगाई दर उच्च स्तर पर थी और चालू खाते का घाटा भी बढ़ गया था। लेकिन, अब भारत में स्थिति बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार स्टार्ट-अप्स को बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। स्टॉक मार्केट के लिए स्टार्ट अप इकोसिस्टम बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications