पवार ने उठाई झाड़ू तो PM मोदी ने की तारिफ
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के साथ एक के बाद एक राजनेता और सेलेब्रिटी जुड़ते जा रहे हैं। बॉलीवुड स्टार के साथ-साथ राजनेता भी मोदी के क्लीन इंडिया मूवमेंट में शामिल होते जा रहे हैं। फिर चाहे वो विरोधी पार्टी कांग्रेस के नेता शशि थरुर हो या फिर एनसीपी नेता शरद पवार।

महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा को बाहर से समर्थन देने के बाद शरद पवार ने मोदी के स्वच्छता अभियान के लिए झाड़ू उठा लिया है। पवार ने अपनी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान में खुद को शामिल किया। उनके साथ महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार और परिवार के सदस्यों और पार्टी महासचिव डी पी त्रिपाठी भी साथ थे। इन लोगों ने बारामती में एक सड़क की सफाई की।
झाड़ू उठाने के साथ ही पवार ने दी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के ‘स्वच्छ भारत' अभियान की तारिफ की। उन्होंने मोदी की तारिफ करते हुए इसे बेहतर कदम बताया। वहीं मोदी ने भी शरद पवार के कदम की सराहना करते हुए ट्वीट कर लिखा कि शरद पवार जी की पहल सरहानीय है। सफाई अभियान को उनका समर्थन सवच्छ भारत के निर्माण में मददगार साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications