किसने की मदद जब जब मुंबई पर आयी बारिश की आफत?
मुंबई। मंगलवार को एक बार फिर मूसलाधार बारिश ने दस्तक दे दी है। कई इलाकों में बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया है। एक बार फिर कई इलाकों में लोकल ट्रेनें लेट से चल रही हैं और साथ ही बाहर से आयीं ट्रेनें लेट हो गई हैं। इस अस्त-व्यस्त होती जिंदगी के बीच में कुछ लोग हैं, जो लोगों की सहायता के लिये हाथ बढ़ा रहे हैं।
हम बात कर रहे हैं सिख समुदाय के उन लोगों की जो इस भारी बारिश के बीच सारी दिक्कतों को भूल कर लोगों की मदद के लिये निकल पड़ते हैं। बारिश के दौरान गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने उन भूखे लोगों को भोजन करवाया, जो बारिश के कारण अपने घर नहीं जा सके।
देखें- मुंबई में मूसलाधार बारिश के बाद का मंजर
इस लंगर का आयोजन छत्रपति शाहूजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर किया गया। सिखों द्वारा भोजन वितरण के चलते तमाम लोग जो भूखे-प्यासे बारिश स्टेशन पर फंसे थे, उन्हें बहुत राहत मिली। उनकी तस्वीरें आप नीचे स्लाइडर में देख सकते हैं, जो व्हॉटसऐप पर वायरल भी हुईं।
मौसम की आगे की खबर
पिछले 24 घंटों में कोलाबा इलाके में 71 मिलीमीटर बारिश हुई वहीं सैंटाक्रूज में 88 मिलीमीटर। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। समुद्र में ऊंची लहरों का उठना लगातार जारी है।

मुंबई में बारिश से बेहाल लोग
बारिश से लोग बेहाल हैं। खास कर गरीब जो आये दिन फंस जाते हैं।

मुंबई में हाई टाइड
मुंबई में हाई टाइड में मस्ती करते युवा।

मुंबई में बारिश
मुंबई में हाईटाइड का मजा लेते युवा।

मदद के लिये बढ़े हाथ
सिख समुदाय के लोगों ने बारिश के बीच लंगर का आयोजन किया।

सीएसटी पर भोजन कराया
सीएसटी पर सिखों ने भूखों को भोजन कराया।

मुंबई में बारिश
बारिश के दौरान की मदद।

बारिश में सेवा भाव
बारिश के दौरान भी कम नहीं हुआ सेवा भाव।












Click it and Unblock the Notifications