'मैं शहीदों के घर जाकर उनके परिवारों से अपने लिए सजा मांगूगा'
मुंबई। शहीदों के लिए 'किसने कहा था फौज में जाने को' कहकर बुरी तरह से फंसे ओमपुरी ने कहा है कि उनके कहे कि कोई माफी नहीं, इसकी तो सजा मिलनी चाहिए।

टीवी पर एक डिबेट शो के दौरान शहीदों पर अपनी टिप्पणी के बाद मीडिया और सत्तापक्ष के नेताओं के हमले झेल रहे ओमपुरी ने एक बार फिर इस मामले पर अपनी बात रखी है। अपने कहे के लिए पहले ही माफी मांग चुके ओमपुरी ने अब अपने लिए सजा मांगी है।
ओमपुरी ने आज कहा कि कि वो शहीदों के घर जाएंगे, उनके परिवारों से अपने कहे के लिए सजा देने की दरख्वास्त करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने कहे के लिए अपनी सजा भुगतुंगा।
ओमपुरी ने कहा कि लोगों का गुस्सा बिल्कुल जायज है, मैं अब माफी नहीं सजा चाहता हूं।
मालूम हो कि एक टीवी शो में ओमपुरी ने कहा शहीद नितिन कुमार की बात पर कहा था कि किसने कहा था कि वो आर्मी में जाएं भर्ती होने के लिए? किसने उन्हें हथियार उठाने के लिए कहा'? जिसके बाद ओम पुरी की चौतरफा आलोचना हुई और उनके खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई।












Click it and Unblock the Notifications