नितिन गडकरी ने कहा भाजपा किसी समुदाय के खिलाफ नहीं
चंद्रपुर। केंद्रीय परिवहन और ग्रामीण विकास मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा पार्टी किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है। भाजपा सच्ची राष्ट्रीय भावना के साथ विकास के लिए काम कर रही है। किसी समुदाय के खिलाफ नहीं। प्रतिद्वंदी पार्टियां कह रही हैं कि भाजपा किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है।

आपको बता दें कि गडकरी विधानसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवार सुधीर मुंगतीवार और नाना शामकुले के लिए प्रचार करने के लिए आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आतंकवाद के खिलाफ है। पाकिस्तान तीन जंग हारने के बाद भी भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ रहा है।
गडकरी ने पाकिस्तान की मंशा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आतंकवाद के खिलाफ है। पाकिस्तान भारत में हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच नफरत पैदा कर रहा है। गडकरी ने रैली में कहा कि भाजपा कभी जाति, धर्म की राजनीति में शामिल नहीं रही है। वह मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications