महाराष्ट्र चुनावः भाजपा सभी राजनीतिक विकल्पों पर कर रही है विचार
मुंबई। महाराष्ट्र में सत्ता के लिए भाजपा अन्य विकल्पों को भी बैकअप प्लान के तौर पर लेकर चल रही है। ऐसे संकेत मिले हैं कि नितिन गडकरी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे से भी एक गुप्त मीटिंग कर चुके हैं। गडकरी और राज ठाकरे की इस गुप्त मीटिंग को भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

दैनिक प्राताकाल के मुताबिक राज और गडकरी के बीच हुई बातचीत को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। इस बैठक के बाद यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि राज ठाकरे सभी राजनीतिक विकल्पों को खुला रखकर आगे बढ़ रहे हैं।
महाराष्ट्र में गठबंधन टूटने के बाद बिगड़े राजनीतिक परिद्रश्य से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चुनाव के नतीजों के आधार पर भाजपा राज ठाकरे से भी समर्थन कर सकती है। क्योंकि गठबंधन के टूटने से वोटों का बिखराव होना तय माना जा रहा है। ऐसा हुआ तो राज ठाकरे को कुछ फायदा हो सकता है।
गौरतलब है कि राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने पहली बार गत विधानसभा चुनाव लड़े थे। जिसमें एमएनएस ने 13 सीटें जीती थीं।












Click it and Unblock the Notifications