मुंबई में दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों के एक दर्जन ठिकानों पर NIA का छापा, एक गिरफ्तार
नई दिल्ली, 09 मई। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानि एनआईए ने मुंबई में पाकिस्तान के गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। तकरीबन एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी दाऊद के सहयोगियों और हवाला ऑपरेटर्स के खिलाफ की जा रही है। छापेमारी दाउद के सहयोगियों के ठिकाने पर चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार छापेमारी नागपाड़ा, गोरेगांव, बोरिवली, सांताक्रूज, मुंब्रा, भिंडी बाजार और अन्य ठिकानों पर चल रही है। कई हवाला ऑपरेटर्स और ड्रग सप्लायर्स जोकि दाऊद के सहयोगी हैं उनके खिलाफ एनआईए ने फरवरी में इस मामले में केस दर्ज किया था। एनआईए ने बताया कि आज यह छापेमारी की जा रही है। एनआईए ने सलीम फ्रूट कोवाला को मुंबई स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। सलीम दाऊद इ्ब्राहिम का सहयोगी है। उसके पास से एनआईए को कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं।

Recommended Video
फरवरी माह में एनआईए ने जो केस दर्ज किया था उसमे दाऊद के सहयोगियों के खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है। दाऊद गैंग के सदस्यों द्वारा कथित आतंकी गतिविधियों और आपराधिक मामलों की एनआईए जांच कर रही है। ध्यान देने वाली बात है कि दाऊद पाकिस्तान के कराची में सुरक्षित बैठकर भारत में अपने गुर्गों की मदद से अपने मंसूबों को अंजाम देता है। लेकिन इस बार एनआईए दाऊद के गुर्गों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है।
एनआईए की टीम छोटा शकील, जावेद चिकना, टाइगर मेनन, इकबाल मिर्ची, हसीना पार्कर के खिलाफ भी एनआईए की जांच चल रही है। एनआईए दाऊद की डी कंपनी पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। बता दें कि इसी मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को भी ईडी ने एनआईए के केस के आधार पर गिरफ्तार किया था। दाऊद को ग्लोबल टेररिस्ट 2003 में भारत और यूएस ने घोषित किया था। उसपर 25 मिलियन डॉलर का ईनाम है। दाऊद ने 1993 में मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट को अंजाम दिया था।












Click it and Unblock the Notifications