एंटीलिया बम कांड, अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्ट्राचार के मामले में एनआईए ने कई लोगों से की पूछताछ
मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी स्कॉर्पियो कार पार्क करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को 35 से अधिक लोगों से पूछताछ की।
मुंबई। मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी स्कॉर्पियो कार पार्क करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को 35 से अधिक लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा एनआईए ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में भी मुंबई और उसके आस-पास के कई बार मालिकों से पूछताछ की है।

मालूम हो कि एंटीलिया बम कांड और अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्ट्राचार मामले की जांच एनआईए कर रही है। शुरुआत में एंटीलिया मामले की जांच राज्य सरकार द्वारा एटीएस को सौंपी गई थी, लेकिन केंद्र सरकार के कहने पर इस केस को एनआईए को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan ने पोस्ट की कोविड सेल्फी, महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू पर कही मजेदार बात
आपको बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्ट्राचार के आरोल लगाए हैं। उन्होंने चिट्ठी में लिखा कि अनिल देशमुख ने एएसआई सचिन वाजे को हर महीने 100 करोड़ की उगाही के लिए कहा था। इस चिट्ठी के सामने आने के बाद भाजपा व अन्य विपक्षी दलों ने महाराष्ट्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
वहीं एक दिन पहले एनआईए ने कहा था कि एंटीलिया के बाहर विस्फोटक लदी स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन की के पोस्टमार्टम के समय सचिन वाजे अस्पताल में ही मौजूद था। एनआईए कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications