Kartik Aaryan ने पोस्ट की कोविड सेल्फी, महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू पर कही मजेदार बात
मुबंई। महाराष्ट्र में बढ़ता कोरोना वायरस अब बॉलीवुड को भी अपनी चपेट में ले चुका है। पिछले कुछ सप्ताह में फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। इन्हीं में से एक कोरोना पॉजिटिव अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों होम क्वारंटाइन में समय बिता रहे हैं। महाराष्ट्र में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू जैसे कई कड़े फैसले लिए हैं जिसपर कार्तिक आर्यन ने भी पोस्ट कर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर का यह रिएक्शन अब फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

कार्तिक आर्यन ने शेयर की कोविड सेल्फी
गत शुक्रवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूरे राज्य में रविवार यानी कल (28 मार्च) से नाइट कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है। बीएमसी मेयर से मुताबिक मुंबई में भी नाइट कर्फ्यू 28 मार्च को रात 10 बजे या 11 बजे से शुरू हो सकता है। इधर सरकार ने महाराष्ट्र में जो पबंदिया लागू थीं वो 15 तारीख तक जारी रखने का निर्देश दिया है। नाइट कर्फ्यू के फैसले से महाराष्ट्र की जनता को भरे ही परेशानी हो लेकिन एक्टर कार्तिक आर्यन को काफी मजा आ रहा है।

एक्टर ने शेयर किया मजाकिया पोस्ट
दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण के बाद क्वारंटीन में रह रहे कार्तिक आर्यन ने अपनी एक सेल्फी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में नाइट कर्फ्यू को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। कार्तिक ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मेरा लॉकडाउन हो गया, तुम सबका नाइट कर्फ्यू तो हो।' इसके साथ कार्तिक ने हंसते हुए एक स्माइली भी पोस्ट की है। एक्टर की फोटो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है, अब तक उनको 8 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

कोविड-19 पॉजिटिव की दी जानकारी
वहीं, नाइट कर्फ्यू को लेकर किया गया उनका यह मजाकिया पोस्ट फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट कर उनके रिएक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह कार्तिक आर्यन ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल वह घर पर ही क्वारंटीन हैं। कार्तिक ने लिखा था, 'पॉजिटिव हो गया, दुआ करो।' उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से फैंस काफी परेशान हैं, वह अपने स्टार के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना का बढ़ा संकट
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, शुक्रवार को राज्यभर से कुल 36,902 मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,37,735 हो गई। सरकार लगातार जनता से कोरोना गाइडलाइन की पालना की अपील कर रही है। बीएमसी मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि कोरोना के लगातार आ रहे मामलों के बाद बीएमसी पांच या उससे अधिक केस के साथ सोसाइटियों को सील कर देगी। मेयर के मुताबिक झुग्गियों और चाल की तुलना में सोसाइटियों में ज्यादा कोरोना पॉजिटिव देखे जा रहे हैं। वहीं नाइट कर्फ्यू के दौरान होटल और पब बंद रहेंगे सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति होगी।
यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन को हुआ कोरोना, लैक्मे फैशन वीक में हाल ही में किया था रैंप वॉक












Click it and Unblock the Notifications