सुनो ऐसा करो ढाई साल हम, ढाई साल आप
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में जारी गतिरोध अब लगता है कि थमने की ओर है। खबर है कि दोनों पार्टियों ने समझौता किया है। ऐसा समझौत जो पार्टीयों के पास सरकार बनाने लायक सीटें जीतने के बाद अमल में लाया जा सकेगा। यदि कांग्रेस-एनसीपी सरकार बनाने लायक सीटों पर विजय हुईं तो राज्य सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान ढाई साल राष्ट्रवादी कांग्रेस का मुख्यमंत्री होगा और ढाई साल राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री होगा।

हालांकि यह अभी साफ नहीं हुआ है कि समझौते के अनुसार शुरूआती साल में कौन सी पार्टी का मुख्यमंत्री होगा। गौरतब है कि इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव गठबंधनों की राजनीति को लेकर विवाद में हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ था उसकी गहराई मुख्यमंत्री की पद को लेकर खींचतान में छिपी थी। दरअसल, असल लड़ाई मुख्यमंत्री पद को लेकर है।
कांग्रेस ने एनसीपी 124 सीटें ऑफर की थीं और कांग्रेस खुद ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ी हुई थी। महाराष्ट्र राज्य में 288 सीटें हैं। इसमें आधी सीटों पर एनसीपी चुनाव लड़ना चाह रही थी।












Click it and Unblock the Notifications