अगर आपको भी है क्रिप्टोकरेंसी की चाह, मगर जेब है खाली, तो बर्गर किंग दे रहा फ्री क्रिप्टो पाने का मौका
मैकडॉनल्ड्स के बाद, एक और फास्ट फूड दिग्गज, बर्गर किंग, डिजिटल करेंसी की दुनिया में कूद गया है। कंपनी आपको फ्री क्रिप्टोकरेंसी पाने का मौका दे रही है।
नई दिल्ली, 4 नवंबर। मैकडॉनल्ड्स के बाद, एक और फास्ट फूड दिग्गज, बर्गर किंग, डिजिटल करेंसी की दुनिया में कूद गया है। हाल ही में एक घोषणा में, कंपनी ने कहा कि जो लोग उनके रॉयल पर्क लॉयल्टी प्रोग्राम में शामिल हुए हैं और उसके ऐप का उपयोग करके उन्होंने कम से कम 5 डॉलर खर्च किए है, वे बिटकॉइन, डॉगकोइन या एथेरियम जीत सकते हैं।

आपकी भी खुल सकती है किस्मत
बर्गर किंग की ऐप का इस्तेमाल कर जब आप कोई ऑर्डर करेंगे तो कंपनी की ओर से आपको एक मेल आएगा, जिसमें एक लिंक होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको दिए गए सुझावों को फॉलो करना होगा।

कौन उठा सकता है इस ऑफर का लाभ
हालांकि कंपनी की ओर से यह ऑफर सिर्फ अमेरिका के लोगों के लिए है। क्रिप्टोकरंसी को विजेताओं को देने के लिए बर्गर किंग ने ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म रॉबिनहुड के साथ भागीदारी की है। कंपनी ने घोषणा की कि है कि वह 20 बिटकॉइन, 200 एथेरियम और 2 मिलियन डॉगकॉइन देगी। क्रिप्टोकरंसी जीतने के लिए यूजर्स को ऐप के माध्यम से रॉबिनहुट के साथ खाता खोलना होगा। यह ऑफर 21 नवंबर तक वैध है।

दुनिया भर में सबसे चर्चित विषय बना हुआ है क्रिप्टोकरेंसी
कंपनी ने कहा कि एक ब्रांड के रूप में हम हमेशा अपने सबसे वफादार कस्टमर्स को विशेष ऑफर्स के सात पुरस्कृत करने के तरीकों की तलाश में रहते हैं जो काफी रोमांचक, अद्वितीय और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक होते हैं। क्रिप्टोकरंसी इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। इसलिए हम अपने कस्टमर्स को जो इसकी चाह रखते हैं अपनी फूड चेन के माध्यम से इसे देना चाहते हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले मैकडॉनल्ड्स ने अपने आइटम मैकरिब को एनएफटी में बदल दिया था, जिसे उसके स्वीपस्टेक के हिस्से के रूप में चुने गए 10 विजेताओं को दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications