पिछले 1 साल से चल रहा था नवाज का महिला से झगड़ा, केस दर्ज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुश्किल में फंस गए हैं। महिला के साथ बदसलूकी करने के आरोप में उनके खिलाफ मामला मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला ने उनके खिलाफ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

nawazuddin siddqui

महिला के आरोप के मुताबिक नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने उनके साथ पार्किंग की जगह को लेकर पहले तो झगड़ा किया बाद में उनके साथ बदसलूकी करने लगे। महिला के आरोप के मुताबिक नवाजुद्दीन ने उसे सबसे सामने थप्पड़ मारा। उन्हीं की सोसाईटी में रहने वाली इस महिला की शिकायत के बाद उनके खिलाफ महिला से मारपीट के मामले में धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यारी रोड स्‍थ‍ित सोसाइटी में रहने वाली सोना ढांढेकर की 24 साल की बेटी के साथ अभिनेता, उनके भाई और सहयोगियों ने बदसलूकी की। जिसके बाद ये मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि नवाज ने 1 साल से उनके पार्किग स्पेस पर कब्जा कर रखा है। आज जब उनकी बेटी ने नवाज की गाड़ी पार्क करते वक्त फोटो खींचनी चाही तो एक्टर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ बदतमीजी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+