चुनाव विश्लेषणः नरेंद्र मोदी 'हवा' की परीक्षा लेगा महाराष्ट्र चुनाव
मुंबई। अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी हवा की परीक्षा होगा। लोकसभा चुनाव में जिस हवा का दावा किया गया। यही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अगर चली तो किस-किस पार्टी को ले उड़ेगी। इसका साफ तौर पर फैसला चुनाव के नतीजे करेंगे। लेकिन फिलहाल कुछ लोगों पर किया गया सर्वे तो यही बता रहा है कि भाजपा शिवसेना ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। अभी हाल ही उत्तराखंड विधानसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को एक सीट पर भी जीत न मिलना मोदी हवा की की लहर की मजबूती को दर्शाया गया था।

मोदी हवा को लेकर चारों ओर चर्चाएं होने लगी थीं। कई आलोचकों ने मोदी हवा पर जमकर सवाल उठाए। ऐसे में अगर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मोदी का जादू लोकसभा चुनाव की तरह नहीं चल पाया तो यही माना जाएगा कि बड़े स्तर पर ब्रांडिंग और प्रोपागेट करके ही नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे कर भाजपा ने लोकसभा चुनाव में इतनी बड़ी ऐतिहासिक जीत हासिल की।
यहां वोट करें
अब इसे नरेंद्र मोदी या कहें मोदी की हवा के लिए एक परीक्षा ही माना जा सकता है कि महाराष्ट्र भाजपा-शिवसेना गठबंधन कितनी सीटों पर अपनी पकड़ बना पाती है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल 288 सीटे हैं। इस पर अभी तक राज्य में भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी दोनों में से किसी गठबंधन ने अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस-एनसीपी की ओर से सीटों को लेकर खींचतान चल रही है। यह किसी से छुपा नहीं है कि एनसीपी ने कांग्रेस से एनसीपी के उम्मीदवारों के लिए 144 सीटों की मांग की है।
यह मामला पिछले दिनों हुई बैठक की सुगबुगाहट बाहर आ जाने के बाद उजागर हुआ था। वहीं, शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री बनने की महत्वकांशा और भाजपा के कई नेताओं का मोदी लहर के नाम पर अति उत्साहितपन ने शिवसेना और भाजपा में अंदरूनी खींचतान की शुरूआत कर दी है।
हालांकि बीजेपी-शिवेसाना की अंदरूनी कलह पूरी तरह से बाहर नहीं आ पाई फिर भी शिवसेना के उद्धव की ओर से बार-बार नरेंद्र मोदी के द्वारा लिए गए निर्णय पर बयान देना, कलह की बू को चारो तरफ फैलाने के लिए काफी है।












Click it and Unblock the Notifications