ड्रग्स मामले में NCB ने की बड़ी कार्रवाई, 'Muchhad Paanwala' के नाम से मशहूर रामकुमार तिवारी गिरफ्तार

Famous Muchhad Paanwala Arrested By NCB, मुंबई। बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। यहां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने कार्रवाई करते मुंबई के मशहूर मुच्छड़ पानवाला (Muchhad Paanwala) उर्फ रामकुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं, तिवारी के गोदाम से एनसीबी ने प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया है। बता दें कि इससे पहले, सोमवार को एनसीबी ने ड्रग्स केस के सिलसिले में पूछताछ के लिए उसे बुलाया था।

Recommended Video

      Drugs Case: ड्रग्स स्मगलिंग केस में NCB ने Muchhad Paanwala को किया Arrest । वनइंडिया हिंदी
      Narcotics Control Bureau arrested Muchhad Panwala in drugs case

      एनसीबी की गिरफ्त में आए रामकुमार तिवारी उर्फ रामशंकर तिवारी मुच्छड पानवाला के नाम से मशहूर है। वो हाय प्रोफाईल बिजनेसमैन हैं तो वहीं, कई सेलिब्रिटी उनके ग्राहक हैं। बता दें कि, मुच्छड़ पानवाला का पान बिजनेस मुंबई में 1977 से चल रहा है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, एनसीबी ने उन्हें समन भेजकर सोमवार (11 जनवरी) को ऑफिस में हाजिर होने के लिए कहा था। जिसके बाद तिवारी एनसीबी ऑफिस पहुंचे, जहां लंबी पूछताछ हुई थी। दरअसल, एनसीबी को जानकारी मिली थी कि वह करण सजनानी के संपर्क में था।

      नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुताबिक, शनिवार को गिरफ्तार ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी ने रामकुमार तिवारी को आधा किलो प्रतिबंधित पदार्थ सप्लाई किया था, जो उसके गोदाम से बरामद हुआ है। इसके बाद एनसीबी ने 'मुच्छड़ पानवाला' के तिवारी को गिरफ्तार किया। बता दें कि, एनसीबी ने दो दिन पहले ही बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला (Rahila Furniturewala), उनकी बहन सहित 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। दीया मिर्जा की एक्स मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला केस में बयान दर्ज कराने के लिए मुच्छड़ पानवाला का नाम आया था।

      सुंशात सिंह राजपूत से जुड़े तार
      एनसीबी के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार ब्रिटिश नागरिक करन सजनानी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ा हुआ है। करन सजनानी अनुज केसवानी को ड्रग्स की सप्लाई करता था। अनुज केसवानी को पुलिस सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+