सचिन तेंदुलकर ने मुंबई पुलिस को लेकर फेसबुक पर लिखी पोस्ट, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई पुलिस की तारीफ में एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया जोकि देखते ही देखते वायरल हो गया है।

सचिन ने फेसबुक पर पोस्ट किए वीडियो के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि कैसे मुंबई पुलिस लोगों की सुरक्षा करने के लिए किसी भी हालात में काम करने के लिए तैयार है।
सचिन तेंदुलकर ने मुंबई पुलिस के लिए लिखा कि मुंबई पुलिस हम लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से पूरी जिम्मेदारी से अपने काम में जुटी हुई है। इतनी भारी बारिश में भी पुलिस के जवान काम कर रहे हैं।
इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही 40,000 लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो के पोस्ट किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने सचिन तेंदुलकर को धन्यवाद कहा है।












Click it and Unblock the Notifications