पासपोर्ट आवेदकों के लिए खुशखबरी: वेरिफिकेशन के लिए अब नहीं जाना होगा पुलिस स्टेशन, जानें पूरी डिटेल

मुंबईकरों के लिए एक खुशखबरी है। अब मुंबई के पासपोर्ट आवेदकों को वेरिफिकेशन के लिए पुलिस स्टेशन नहीं जाना होगा।

मुंबई, 12 मार्च। मुंबईकरों के लिए एक खुशखबरी है। अब मुंबई के पासपोर्ट आवेदकों को वेरिफिकेशन के लिए पुलिस स्टेशन नहीं जाना होगा। मुंबई के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कुछ मामलों को छोड़कर अब नागरिकों को पासपोर्ट सत्यापन के लिए पुलिस स्टेशनों का दौरा करने की जरूरत नहीं है।

passport

पुलिस आयुक्त ने शनिवार को एक ट्वीट कर कहा, "हमने तय किया है कि दस्तावेजों के अधूरे होने आदि के असाधारण मामलों को छोड़कर किसी भी नागरिक को मुंबई के पुलिस स्टेशन में नहीं बुलाया जाएगा।" यह पूछे जाने पर कि फिर पासपोर्ट वेरिफिकेशन कैसे होगा। इस प्रश्न पर पांडे ने कहा अब से पुलिस कॉन्सेबल वेरिफिकेशन के लिए खुद आवेदकों के घर जाएगा और पूरी प्रक्रिया को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को पुलिस स्टेशन तभी बुलाया जाएगा जब कोई विसंगति हो। इस कदम को बहुत से लोगों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि सत्यापन प्रक्रिया नागरिकों के लिए परेशानी का सबब हुआ करती थी।

यह भी पढ़ें: सैलरी से असंतुष्ट हरियाणा के इंजीनियरों ने नौकरी छोड़कर खोला बिरयानी स्टॉल, सैलरी से दोगुनी हो रही कमाई

बता दें कि पासपोर्ट जारी करने में पुलिस सत्यापन एक अनिवार्य कदम है और पासपोर्ट जारी होने से पहले या कुछ मामलों में इसे पूरा करने की आवश्यकता होती है। पासपोर्ट वेरिफिकेशन आवेदक के पते और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्राधिकार में दिए गए पुलिस स्टेशन द्वारा किया जाता है। पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आवेदक को पुलिस स्टेशन का दौरा करना पड़ता है। टाइम ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पासपोर्ट हासिल करने की प्रक्रिया में सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस वेरिफिकेशन या पुलिस अधिकारियों से संबंधित होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+