मुंबई वासियों के लिए खुशखबरी! फरवरी के अंत में हटा दी जाएंगी कोरोना को लेकर लागू सारी पाबंदियां
कोरोना के केसों में आई कमी के मद्देनजर मुंबई प्रशासन ने शहर में लागू की गईं सभी पाबंदियों को इस माह के अंत में हटाने का फैसला किया है।
मुंबई, 8 फरवरी। कोरोना के केसों में आई कमी के मद्देनजर मुंबई प्रशासन ने शहर में लागू की गईं सभी पाबंदियों को इस माह के अंत में हटाने का फैसला किया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया इस महीने के अंत में मुंबई को अनलॉक कर दिया जाएगा।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट दर्ज हुई है, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पेडनेकर ने कहा कि मुंबई वासियों के लिए यह यह अच्छी खबर है। मुंबई को इस माह के अंत में अनलॉक कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा में बोले PM मोदी, 'कोरोना को भारत ने जैसे संभाला, उसकी दुनिया में तारीफ हो रही है', जानें 10 बातें
हमने कोरोना को लेकर लगाई गईं पाबंदियों को हटाने का पूरा मन बना लिया है। हालांकि पाबंदियों को हटाए जाने के बाद लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने का खास ध्यान रखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications