मुंबई पुलिस ने एक कार से जब्त किए 10 करोड़ के नोट, 2000 की नई करेंसी

खुफिया जानकारी के आधार पर जब पुलिस ने तिलक नगर इलाके में कार को रोका तो उसमें से करोड़ों रुपए के नोट मिले।

मुंबई। पुलिस ने मुंबई के तिलक नगर इलाके में जब एक कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 10.10 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए। इनमें नई करेंसी के नोट भी हैं। पुलिस ने कैश को जब्त कर तीन को गिरफ्तार किया है। इस मामले की आगे जांच की जा रही है।

car found in mumbai

कैश में 10 लाख रुपए नए नोटों में मिले

इस बारे में मुंबई पुलिस में डीसीपी शाहजी उमाप ने बताया कि तिलक नगर पुलिस स्टेशन में तैनात अधिकारियों ने कुछ लोगों को इस कार में दो भारी बैग को लादते देखा था जिसके बाद इसे रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में 10.10 करोड़ रुपए मिले। इनमें से 10 करोड़ रुपए 500 के पुराने नोटों में हैं जबकि 10 लाख रुपए नए 2000 की करेंसी में हैं।

कार में बैठे तीन को किया गिरफ्तार

कार में बैठे तीन लोगों ने पुलिस को बताया कि ये नोट वैद्यनाथ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक बैंक का ब्रांच मैनेजर है जबकि बाकी दो कर्मचारी हैं।

ब्रांच मैनेजर ने बताया कि वे इन पैसों को घाटकोपर ब्रांच से बैंक ऑफ पुणे ले जा रहे थे। मुंबई पुलिस पकड़े गए लोगों के बयान की सच्चाई पता करने में लगी है। इस मामले में फिलहाल जांच जारी है।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अशोक धुडे ने कहा है कि इस केस में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मदद ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+