नाबालिग नहीं फोड़ पाएंगे हांडी, मानवीय पिरामिड लेवल भी घटाया

इसलिए मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने यह आदेश दिया है कि दही हांडी मंडलियां अपनी टीम में किसी भी नाबालिग को शामिल न करें। दरअसल, पुलिस के मुताबिक गत वर्षों से मुंबई में दही हांडी त्योहार के दौरान दही हांडी फोड़ते वक्त बढ़ रहे हादसों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस के अनुसार यदि कोई भी मंडली अपनी टीम में बच्चों को शामिल करेगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
जनहित याचिका भी दायर
साथ ही दही हांडी के त्योहार के दौरान बढ़ रहे हादसों को रोकने के लिये बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी शनिवार को दायर की गई। जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में है। सामाजिक कार्यकर्ता स्वाति पाटिल ने हाईकोर्ट से यह निवेदन किया है कि दही हांडी के दौरान केवल पांच लेवल तक ही पिरामिड बनाने की इजाजत दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications