Mumbai: किराए को लेकर हुई बहस के बाद ऑटो चालक ने नशे में धुत व्यक्ति का किया यौन उत्पीड़न, मोबाइल-ATM भी छीना
Mumbai News: मुंबई के घाटकोपर इलाके में किराए के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद नशे में धुत व्यक्ति के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है।

Mumbai News: किराए के भुगतान को लेकर हुई कहासुनी के बाद शराब के नशे में धुत पुरुष यात्री के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। ऑटोरिक्शा चालक पर आरोप है कि उसने नशे में धुत व्यक्ति का मोबाइल व एटीएम कार्ड भी छीन लिया था।
इस बाबत मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना घाटकोपर इलाके की है। 31 वर्षीय नशे में धुत पुरुष यात्री शनिवार रात घाटकोपर के उपनगरीय इलाके से ऑटो रिक्शा में सवार हुआ था। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित नशे में था इसलिए ऑटोरिक्शा चालक को एक स्थान से दूसरे स्थान पर घुमाता रहा।
नशे में धुत होने की वजह से व्यक्ति बमुश्किल ही अपने होश में था और अपने गंतव्य का पता नहीं लगा पा रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि करीब एक घंटे बाद यात्री ऑटोरिक्शे से उतरा। जब चालक ने उससे 250 रुपये किराया मांगा तो यात्री ने उसे 100 रुपये का नोट थमा दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
जिसके बाद गुस्से में ऑटोरिक्शा चालक नशे में धुत व्यक्ति को जबरदस्ती अपने साथ एक बगीचे में सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौनाचार किया। पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि बाद में, चालक पीड़ित को जबरदस्ती एटीएम कियोस्क पर अपने साथ ले गया।
यहां पर उससे 200 रुपये निकालने को कहा। इस दौरान ऑटो रिक्शा चालक ने पीड़ित से उसका मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी छीन लिया। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया और कहा कि वह केवल अपना मोबाइल फोन वापस चाहता है क्योंकि वह इस घटना से शर्मिंदा महसूस कर रहा है।
हालांकि, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 394 (लूटपाट करते हुए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications