पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा के बाद मुंबई से हुई एक और गिरफ्तारी
मुंबई, जुलाई 20। पोर्नोग्राफी के केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब एक और शख्स की गिरफ्तारी हुई है। सोमवार को ही मुंबई पुलिस ने आरोपी रेयान जॉन को नवी मुंबई के नेरूल इलाके से गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि सोमवार को ही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को भी गिरफ्तार किया था। इन दोनों के खिलाफ मालवानी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई है।

Recommended Video
पुलिस के पास राज कुंद्रा के खिलाफ हैं पर्याप्त सबूत
मुंबई पुलिस का कहना है कि पोर्नोग्राफी के इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता राज कुंद्रा है, इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास कई पर्याप्त सबूत हैं। पूरे मामले की जांच पुलिस गहनता से कर रही है।
फरवरी 2021 से चल रही थी इस मामले की जांच
आपको बता दें कि मुंबई में कई ऐसी प्रोडक्शन कंपनियां हैं, जो टीवी इंडस्ट्री या फिर बॉलीवुड में काम करने का सपना लेकर मुंबई आने वाली लड़कियों को अपना शिकार बनाती हैं। ये कंपनियां इन लड़कियों से बॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म में मौका देने की बात कहकर उनकी पोर्नोग्राफी करती हैं। राज कुंद्रा को लेकर भी यही कहा जा रहा है कि उन्होंने ऐसी ही किसी कंपनी के जरिए इस धंधे को शुरू किया था। मुंबई पुलिस इस मामले में फरवरी 2021 से शुरुआत कर रही थी।
राज कुंद्रा पर आरोप है कि वो मुंबई में पोर्न वीडियोज शूट कराके उन्हें विदेश ट्रांसफर करते थे, जहां से वो वीडियो एक ऐप पर अपलोड की जाती थी। इस ऐप का नाम JL Stream बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications