मुंबई पुलिस ने 3 ड्रग पेडलर को किया गिरफ्तार, इनके पास 10.3 करोड़ की MD बरामद
मुंबई में पुलिस ने तीन ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास कई किलोग्राम ड्रग बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तकरीबन 10 करोड़ रुपए है।

मुंबई पुलिस ने ड्रग्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल वर्ली यूनिट ने तीन ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 5 किलोग्राम ड्रग बरामद किया गया है। इन लोगों के पास बांद्रा इलाके में 5 किलोग्राम एमडी ड्रग्स को बरामद किया है। रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ड्रग्स की कीमत 10.03 करोड़ रुपए है। तीनों ही ड्रग पेडलर के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच चल रही है।
पुलिस ने बताया कि 17 मार्च को एंटि नार्कोटिक्स सेल को जानकारी मिली थी। हमे यह जानकारी मिली थी कि बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में कुछ संदिग्ध है, जिसके बाद यहां निगरानी को बढ़ाया गया। पिछले हफ्ते अधिकारियों को तीन संदिग्ध लोगों की गतिविधि की जानकारी मिली, फिर यहां पर अधिकारियों ने छापेमारी की और तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सर्च के दौरान मेफेड्रोन ड्रग्स जिसे एमडी भी कहते हैं जब्त किया गया। अधिकारियों ने 60 ग्राम संदिग्ध ड्रग, 100 ग्राम दूसरी ड्रग दूसरे संदिग्ध के पास से मिली है, जबकि तीसरे के पास 110 ग्राम एमडी बरामद की गई है।
वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने एक यात्री को हिरासत में लिया है, जोकि एडिस अबाबा से मुंबई पहुंचाथा, उसके पास 70 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी गई है। जब अधिकारियों ने यात्री के बैग को चेक किया तो उसमे 9.97 किलोग्राम ड्रग्स पाई गई जोकि बैग में ही छिपी थी। डीआरआई ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
बाद में आरोपियों से पूछताछ के बाद दूसरे ठिकानों पर छापेमारी की गई जहां से 4.79 किलोग्राम एमडी बरामद की गई। जिसकी कुल कीमत 10.03 करोड़ रुपए है। तीन जो संदिग्ध गिरफ्तार हुए हैं उसमे से एक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, उसके खिलाफ 2021 में भी एक केस में गिरफ्तार किया गया, बाद में उसे जमानत मिल गई थी। पुलिस का कहना है कि शहर में ड्रग्स की सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल और स्थानीय पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ सतर्कता को बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications