कुत्ते के टहलने के चलते रोक दी गई मुंबई लोकल ट्रेन
कुत्ते के टहलने के चलते रोक दी गई मुंबई लोकल ट्रेन
मुंबई। मुंबई लोकल को महानगर की जीवनरेखा माना जाता है, कहा जाता है कि ये किसी के लिए इंतजार नहीं करती। मंगलवार को मुंबई लोकल को अचानक रोका गया और वो भी एक कुत्ते की जान बचाने के लिए। ये कुत्ता ट्रैक पर टहल रहा था।

मुंबई के चर्चगेट स्टेशन पर मंगलवार दोपहर को मोटरमैन ने देखा कि ट्रैक पर एक कुत्ता है उसके होर्न देने के बाद भी वो ट्रैक से नहीं हटा और वहीं टहलता रहा। ये देख ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और होर्न से बताने की कोशिश की कि वो कुत्ते की वजह से आगे नहीं आ रहा है, उसे ट्रैक से हटाया जाए।
इसके बाद प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक शख्स ने पटरी पर उतरकर इसे उठाया। इस तरह से एक कुत्ते के लिए ट्रेन का रुकना और उसे बचाना प्लेटफार्म पर चर्चा का विषय बना रहा। मौजूद लोगों ने ना सिर्फ ड्राइवर बल्कि कुत्ते को ट्रैक से उठाने वाले शख्स का भी तालियां बजाकर स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications