तकनीकी खराबी के चलते आज सभी मुंबई लोकल ट्रेनें चल रही हैं लेट
मुंबई, 09 मई। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें आज अपने तय समय से धीरे चल रही हैं। दरअसल ओवरहेड इक्विपमेंट में आई गड़बड़ी की वजह से लोकल ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। दाहिसार और बोरवली स्टेशन के बीच ओएचई में आई गड़बड़ी की वजह से सभी लोकल ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। वेस्टर्न रेलवे की ओर से कहागया है कि ओएचई में गड़बड़ी की वजह से सभी लोकल ट्रेनें 10-15 मिनट विलंब से चल रही हैं।

लोकल ट्रेनों पर मुंबई की बड़ी आबादी निर्भर हैं, ऐसे में ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि वेस्टर्न रेलवे ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि सभी लोकल अप ट्रेनें 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं। इससे पहले भी रेलवे ने रखरखाव के लिए लोकल ट्रेन को मेगा ब्लॉक रखा था, जिसकी वजह से हार्बर लाइन और सेंट्रल लाइन पर इसका असर पड़ा था।
बता दें कि कुछ समय पहले ही मुंबई ने फर्स्ट क्लास टिकट के किराए को 50 फीसदी कम किया था। इसके अलावा एसी लोकल ट्रेनों की टिकटों के दाम भी कम किए गए थे। इसमे भी 50 फीसदी तक की गिरावट का ऐलान किया गया था। रेलवे की ओर से किए गए इस ऐलान का आम यात्रियों का काफी लाभ मिला है।












Click it and Unblock the Notifications