ट्रेन में महिलाओं के फोटो खींच दोस्तों से करता था शेयर, फिर होती थी गंदी बात, गिरफ्तार

ट्रेन में महिल की फोटो खींच अश्लील बातें लिख व्हाट्सएप पर करता था शेयर

मुंबई। मुंबई पुलिस ने 26 साल के एक बैंकर को गिरफ्तार किया है। इस पर लोकल ट्रेन में महिलाओं की तस्वीर लेकर उन्हें व्हाट्सएप पर अश्लील भाषा के साथ शेयर करने का आरोप है। महिला वकील ने इसके खिलाफ ट्रेन में तस्वीर लेने और शेयर करने का मामला दर्ज कराया था।

mumbai

महिला वकील ने बताया कि वो अपने एक सहकर्मी के साथ 9:30 पर चर्चगेट से ट्रेन पकड़ती हैं। सोमवार को पूरी ट्रेन खाली होने के बावजूद एक शख्स उसके सामने आकर बैठ गया। महिला वकील ने बताया कि बांद्रा स्टेशन पर उनके सहकर्मी ने देखा कि शख्स पास बैठी एक महिला की तस्वीरें ले रहा है।

महिला वकील ने इसके बाद पुलिस को फोन किया और मलाड स्टेशन पर उसको गिरफ्तार कराया। जिस महिला की तस्वीरें उसने ली थीं, उसने कहा कि वो कोई मामला दर्ज नहीं करना चाहती बस उसकी तस्वीरें डिलीट कर दी जाएं। वकील ने तस्वीर डिलीट करने के लिए उसका फोन लिया तो देखा कि उसकी तस्वीरें भी ली गई हैं और उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शेयर किया गया है। इस ग्रुप पर तस्वीरों को लेकर अश्लील कमेंट किए जा रहे थे।

ये सब देखने के बाद महिला वकील ने उस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही उन लोगों की भी तलाश की जा रही है, जिनके साथ उसने तस्वीरें शेयर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+