कोरोना का हैरान करने वाला मामला, वैक्सीन लेने के बाद भी तीसरी बार डॉक्टर हुईं पॉजिटिव

मुंबई, 27 जुलाई: कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे देश के फ्रंटलाइन वर्कर्स भी वायरस की चपेट में लगातार आ रहे हैं, हालांकि सभी डॉक्टर्स सहित स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी हैं, लेकिन फिर भी कोरोना का बदलता रूप उन पर अटैक करने से बाज नहीं आ रहा है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सामने आया है, जहां कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी एक महिला डॉक्टर तीसरी बार कोरोना से संक्रमित हुई हैं।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Mumbai में 3 बार Corona positive आई Doctor, जानें मामला । वनइंडिया हिंदी

    पहली बार जब लेडी डॉक्टर कोरोना की चपेट में आई थी, तब उन्होंने वैक्सीन नहीं ली थी। लेकिन वैक्सीन के बाद भी दो बार कोरोना संक्रमित हो गई हैं। दरअसल, मुलुंड इलाके की रहने वाली डॉ. श्रुष्टि हलारी वीर सावरकर अस्पताल में कोविड ड्यूटी पर थीं। सबसे पहले पिछले साल जून में कोरोना पॉजिटिव हुई। वैक्सीन की पहली खुराक (कोविशील्ड) इस साल 8 मार्च और दूसरी 29 अप्रैल को ली गई थी। पूरे परिवार को एक साथ टीका लगाया गया था। हालांकि एक महीने बाद 29 मई को डॉ. हलारी दूसरी बार पॉजिटिव आई। इस बार हल्के लक्षणों के साथ घर पर ही क्वारेंटाइन किया गया।

    पूरा परिवार पर किया कोरोना ने हमला

    फिर वायरस ने 11 जुलाई को डॉक्टर पर फिर से अटैक किया और उनकी रिपोर्ट फिर तीसरी बार पॉजिटिव आई। इसके साथ ही उनका पूरा परिवार पिता, माता और भाई भी कोरोना की चपेट में आ गए। उन्हें भी वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। वहीं पूरे परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टर और भाई के नमूनों का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि उन्हें और उनके परिवार को संक्रमित करने वाले कोरोना वैरिएंट का पता किया जा सकें।

    11 जुलाई को फिर हुई कोरोना पॉजिटिव

    डॉ. हलारी ने बताया कि इस तीसरी बार मुझे और अधिक कष्ट हुआ। मेरा परिवार और मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया, रेमडेसिविर की जरूरत थी। मेरे भाई और मां को शुगर है और मेरे पिता को हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या है। मेरे भाई को सांस लेने में कठिनाई थी, इसलिए उन्हें दो दिनों तक ऑक्सीजन पर रखा गया था। वहीं विशेषज्ञों की मानें को कोविड वैक्सीन कभी-कभी इम्युनिटी में तब्दील नहीं होती है, और दोनों खुराक लेने के बाद भी लोग संक्रमित हो सकते हैं।

    'अल्फा' और 'डेल्टा' वैरिएंट से संक्रमित

    आपको बता दें कि इससे पहले असम से ऐसी ही डराने वाली खबर सामने आई थी। जहां डिब्रूगढ़ जिले में एक महिला डॉक्टर कोरोना के डबल वैरिएंट से संक्रमित मिली थी। लेडी डॉक्टर कोरोना वायरस के अल्फा और डेल्टा दोनों वैरिएंट से संक्रमित हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+