Mumbai Goat Row: महिला ने सोसाइटी के लोगों पर लगाया मॉब लिंचिंग का आरोप, लोगों ने लगाई क्लास, Video
मुंबई स्थित हाउसिंग सोसाइटी में कुर्बानी के लिए बकरा लाने वाले विवाद में नया विवाद सामने आया है। यहां के निवासियों ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक की पत्नी लोगों पर छेड़खानी का गलत आरोप लगा रही है।
सोसाइटी के गेट के बाहर शूट किए गए वीडियो में महिला फोन पर बात करते हुए नजर आ रही है। महिला फोन पर किसी से बात कर रही है और कहती है कि उसके परिवार के साथ सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने लिंचिंग की है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला फोन पर बात कर रही है। मौके पर कई सारे लोग मौजूद हैं। लोग कहते हैं कि ये महिला लोगों को गलत आरोप लगा रही है कि उसके साथ मॉब लिंचिंग हुई है। दूसरा व्यक्ति कहता है कि आप गाली कैसे दे रही है, आप इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं।
वीडियो में एक व्यक्ति कहता है कि देख लीजिए, हर किसी को यहां बुलाया गया है, यह महिला झूठ बोल रही है, यह पुलिस से मॉब लिंचिंग का गलत आरोप लगा रही है। ये लोग झूठ फैला रहे हैं।
इसी दौरान महिला का पति मोहसिन शेख वीडियो में नजर आता है, वह यहां मौजूद लोगों से बात कर रहा है और कहता है कि गाली मत दो। तभी मोहसिन को उसकी पत्नी रोकती है। तभी मोहसिन अपना फोन निकालता है और इस घटना का वीडियो बनाने लगता है।
मोहसिन कहता है कि आखिर आप लोग कौन हैं जिन्होंने मेरी कार को रोका है, क्या आप प्रशासन हैं, क्या आप पुलिस हैं, आखिर कैसे आप मेरी कार रोक सकते हैं। बता दें कि यह पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ था जब मोहसिन सोसाइटी मे कुर्बानी के लिए दो बकरे लेकर आया था।
सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहसिन लिफ्ट से दो बकरों को लेकर बाहर आ रहा है। उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चा भी है। इसके बाद वह बकरों को लेकर घर में चला जाता है।
शेख का कहना है कि सोसाइटी में तकरीबन 250 मुस्लिम परिवार रहते हैं, बिल्डर ने हमे कुर्बानी के लिए विशेष जगह दी है, जहां हम हर साल बकरों को रखते हैं। लेकिन इस साल बिल्डर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि सोसाइटी के सदस्यों से बात कीजिए।
शेख ने आरोप लगाया है कि सोसाइटी ने उसे बकरे लाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। हमारी सोसाइटी के भीतर कुर्बानी की कोई योजना नहीं थी। अगर सोसाइटी में बकरे लाना कानून के खिलाफ है तो इन्हें पुलिस से शिकायत करनी चाहिए, लेकिन हमारा मानसिक शोषण किया गया।












Click it and Unblock the Notifications