11 वर्षो का इंतजार, 428 करोड़ और मुंबई का डबल डेकर फ्लाई ओवर

वोट हासिल करने का जरिया
इस फ्लाई ओवर की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी और अब तक इसे खोले जाने को लेकर 12 डेडलाइन भी जारी की जा चुकी थी। जो फ्लाई ओवर पिछले 11 वर्षों से अटका पड़ा था वह मुंबई में मतदान होने से पहले ही जनता के लिए खोल दिया गया है। लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग की ओर से जारी आचार संहिता हर राज्य पर लागू है। हालांकि इसी आचार संहिता की वजह से ही फ्लाई ओवर के उद्घाटन को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।
6.45 किमी लंबा फ्लाइ ओवर
मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी एमएमआरडीए की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस फ्लाई ओवर की लागत 428 करोड़ रुपए है लेकिन इसे लेकर कई लोगों में कई तरह की बातें हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक हो सकता है कि फ्लाई ओवर की लागत बताई जा रही लागत से ज्यादा है।
यह फ्लाई ओवर मुंबई में ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलाएगा। इस फ्लाई ओवर के बाद अमर महल जंक्शन, वकोला, सायन और कुर्ला के साथ ही साथ ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर लगने वाला ट्रैफिक भी कम किया जाएगा। यह फ्लाई ओवर 6.45 किमी लंबा है और इसका एंट्री प्वाइंट शांताक्रूज में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर है।
इस फ्लाई ओवर की शुरुआत वर्ष 2003 से हुई थी लेकिन इसका निर्माण कार्य सही मायनों में नवंबर 2004 से शुरू हो सका। वर्ष 2010 से वर्ल्ड बैंक इस फ्लाई ओवर को फंड कर रहा था।













Click it and Unblock the Notifications