मुंबई क्रूज ड्रग केस: NCB ने आरोपों का किया खंडन, कहा- घटिया और दुर्भावनापूर्ण

मुंबई, 9 अक्टूबर। नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई क्रूज ड्रग केस में अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों का खंडन किया है। एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने एजेंसी के ऊपर लगने वाले सभी आरोपों को निराधार, प्रेरित, सोच-समझकर और पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया है। एजेंसी की रेड को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर सिंह ने कहा कि इस तरह के बयान एनसीबी की तरफ से प्रस्तुत दस्तावेजों और रिकॉर्ड के मद्देनजर अनुमान और धारणाओं पर आधारित हैं जो कि पूरी तरह से घटिया और दुर्भावनापूर्ण हैं।

Gyaneshwar Singh

बता दें कि एनसीबी ने शनिवार देर रात मुंबई के एक तट पर क्रूज में रेव पार्टी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को पकड़ा था। इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी शामिल है। लेकिन इस रेड के दौरान दो व्यक्तियों की तस्वीर भी एनसीबी और आरोपियों के साथ आने से सवाल उठने लगे हैं। इन दोनों में एक व्यक्ति मनीष भानुशाली है जो कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ता है।

Recommended Video

    Aryan Khan Drugs Case: Shahrukh Khan के ड्राइवर से NCB ने की पूछताछ | वनइंडिया हिंदी

    नवाब मलिक ने उठाया था सवाल
    एनसीबी की इसी रेड पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने सवाल उठाए हैं। नवाब मलिक ने तो एनसीबी पर सीधे बड़ी हस्तियों से उगाही का आरोप लगा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी को क्रूज पर कोई ड्रग नहीं मिला है और उसने बाहर लाने के बाद झूठा आरोप बनाया है। मलिक ने कहा कि उन्हें सूचना थी कि बहुत समय से शाहरुख को निशाने पर लेने की योजना बन रही थी।

    एनसीपी नेता ने रेड के दौरान बीजेपी नेता के वहां पर होने को लेकर भी सवाल उठाए और दावा किया कि जल्द ही एनसीबी के इस उगाही रैकेट का खुलासा किया जाएगा।

    एनसीबी के डिप्टी डीजी ने किया खंडन
    आरोपों के जवाब में शनिवार को एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह मनीष भानुशाली और दूसरे व्यक्ति को स्वतंत्र गवाह बताते हुए आरोपों का खंडन किया। सिंह ने कहा "ऑपरेशन के दौरान कुल 9 स्वतंत्र गवाह शामिल थे और मनीष भानुशाली व केपी गोसावी उनमें ही थे। इन दोनों के साथ ही कोई भी स्वतंत्र गवाल इस ऑपरेशन के पहले एनसीबी को नहीं जानता था।

    ज्ञानेश्वर सिंह ने कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया "हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर छह बरामदगी की गई है और मुंबई में विभिन्न स्थानों पर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+