मुंबई में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, 24 घंटे में नए 490 केस दर्ज
मुंबई, 22 दिसंबर: महाराष्ट्र में अब एक फिर कोरोना के ग्राफ में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य से जहां बुधवार को 1201 नए कोरोना केस रिकॉर्ड किए गए हैं, वहीं मुंबई में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। सोमवार को 204 और मंगलवार को 327 नए केस सामने आने के बाद बुधवार को सीधे 490 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज की कोरोना से जान नहीं गई।

Recommended Video
पूरे देश में महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों के बाद अब कोरोना के मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी है। राजधानी में पिछले दिन की तुलना में 160 से ज्यादा मामले देखने को मिले है। वहीं बुधवार को राज्य से ओमिक्रॉन वैरिएंट का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। राज्य में अब तक तेजी से फैल रहे नए वैरिएंट के कुल 65 मामलों का पता चला है। इनमें से 35 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।
वहीं मुंबई में आज रिपोर्ट हुए 490 मामलों के बाद राजधानी में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 68 हजार 148 पर पहुंच गया है, जबकि अब तक 16,366 लोग की इस वायरस से मौत हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 45,014 टेस्ट किए गए है, जिससे शहर में इनकी संख्या 1,32,91,717 हो गई है। इधर 229 कोरोना मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद मुंबई में फिलहाल 2,419 एक्टिव केस हैं।
मुंबई में अब तक 7,46,784 मरीज रिकवर हो चुके हैं और ठीक होने की रेट 97 प्रतिशत है। 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच संक्रमण की कुल वृद्धि दर 0.03 प्रतिशत रही, जबकि मामले के दोगुने होने की दर 1,962 दिन थी। मुंबई में 14 सीलबंद इमारतें हैं, जहां पांच से ज्यादा लोगों का कोविड पॉजिटिव टेस्ट किया है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से झुग्गियों और चॉल में कोई कंटेनमेंट जोन नहीं है। इस साल मुंबई में 4 अप्रैल को सबसे ज्यादा 11,163 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं वायरस की दूसरी लहर के दौरान 1 मई को सबसे ज्यादा 90 मौतें हुईं थी।












Click it and Unblock the Notifications