काम और रहने के मामले में मुंबई दुनिया के बेस्ट 15 शहरों में शामिल
मुंबई। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई दुनिया के बेस्ट 15 शहरों में शामिल हो गया है। काम और निजी जिंदगी गुजारने के मामले में मुंबई भारत का अकेला ऐसा शहर है जो दुनिया के टॉप 15 शहरों में शामिल है। एक सर्वे में मुंबई को ये स्थान हासिल हुआ है।

इस सूची में दुबई सबसे ऊपर और दूसरे स्थान पर एम्सटर्डम है। ये सर्वे दुनिया के अग्रणी व्यावसायिक स्कूलों में शामिल ‘इंसियाड'ने कराया है। इस सर्वे में रहने और काम के मामले में दुबई दुनिया का सबसे आकषर्क शहर है।
सबसे हैरान करने वाली बात जो सामने आई वो ये कि लंदन और पेरिस क्रमश: 10वें एवं 11वें स्थान पर रहे। जबकि 15 शहरों की सूची में मुंबई को 13वें स्थान पर रखा गया है। आपको बता दें कि इस सूची में दुबई और एम्सटर्डम के बाद इस सूची में टोरंटो, हांगकांग, न्यूयॉर्क, टोक्यो, शंघाई, लंदन, पेरिस, मिलान, मुंबई, मास्को और साउ पाउलो को क्रमवार रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications