Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर फिसला चार्टर्ड विमान, दो टुकड़ों में बंटा
Mumbai Plane Crash: मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार यानी 14 सितंबर को लैंडिंग करते वक्त एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान रनवे से फिसल गया। विमान में 6 यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीजीसीए ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विशाखापटनम से मुंबई आ रहा वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे-27 पर उतरते समय फिसल गया। विमान में 6 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे। भारी बारिश के कारण दृश्यता 700 मीटर ही थी। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

विमान दो टुकड़ों में बंटा, लगी आग
जानकारी के मुताबिक विमान जैसे ही रनवे पर फिसला वैसे ही उसका अगला हिस्सा दो टुकड़ों में बंट गया और आग लग गई लेकिन इमरजेंसी डिपार्टमेंट की मुस्तैदी के कारण आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। लेकिन इस घटना में 8 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।
तस्वीरों में देखें क्या हुआ विमान का हाल (Mumbai Plane Crash)
पायलट ने विमान संभालने की कोशिश की, लेकिन भारी बारिश से बिगड़ा संतुलन
एयरपोर्ट ड्यूटी अधिकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण एयरक्राफ्ट रनवे से फिसल गया और फिर डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिसलने के बाद पायलट ने विमान को संभालने की पूरी कोशिश की लेकिन संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका था।












Click it and Unblock the Notifications