मुंबई में सामने आए कोरोना के 13 हजार से ज्यादा केस, 5 लोगों की मौत
कोरोना एक बार फिर से प्रचंड होता दिखाई दे रहा है। देख के अलग-2 हिस्सों से कोरोना के हजारों मामले सामने आ रहे हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को कोरोना के 13,648 नए मामले सामने आए।
मुंबई, 10 दिसंबर। कोरोना एक बार फिर से प्रचंड होता दिखाई दे रहा है। देख के अलग-2 हिस्सों से कोरोना के हजारों मामले सामने आ रहे हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को कोरोना के 13,648 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 5 लोगों की मौत हो गई।

ग्रेटर मुंबई नगर निगम (एमसीजीसी) के अनुसार, शहर में कोरोना के 1,03,862 सक्रिय मामले हैं। सोमवार को कोरोना से 27,214 मरीज ठीक भी हुए। वहीं, रविवार को मुंबई में कोरोना के 19,474 मामले सामने आए जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को मुंबई में 798 कोरोना पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: ABP-C Voter Survey: उत्तराखंड में इस बार भाजपा को हो सकता है 23 सीटों का भारी नुकसान, AAP बिगाड़ सकती है खेल
नई मौतों के साथ मुंबई में कोरोना से होने वाली मौतों की कुल संख्या 16,411 हो गई है। शहर में वर्तमान में 30 कंटेनमेंट जोन हैं जबकि एमसीजीएम ने शहर की 168 बिल्डिंगों को सील कर दिया है। इसी बीच महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 33,470 कोरोना केस सामने आए जबकि इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications