जिहादी गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी नीति का इंतजार
मुंबई। जिहादी गतिविधियों को लेकर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा जिहादी गतिविधियां चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि केरल और तमिलनाडू में जिहादी गतिविधियां बढ़ रही हैं।

देश को अभी भी ऐसी प्रभावी नीति का इंतजार है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष खड़े जिहाद ऐसे खतरों पर लगाम लगा सके। भागवत विजयदशमी के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि दक्षिण क्षेत्र में दुर्लभ खनिजों की तस्करी हो रही है। इसमें कोई कमी भी नहीं नजर आ रही है। विशेष समुदाय के लोगों को अवैध रूप से आने के कारण राज्यों का जनसंख्या संतुलन बिगड़ रहा है।
इससे राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता जनक स्थिति भी उत्पन्न हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि गरीबी के कारण नक्सली की समस्या भी बढ़ रही है। नक्सली समूह गरीब युवकों को भर्ती कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications