राज कुंद्रा पर मॉडल सागरिका शोना ने लगाया था न्यूड ऑडिशन मांगने का आरोप, की थी गिरफ्तारी की मांग
मुंबई, जुलाई 20। पोर्नोग्राफी से जुड़े एक मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी होने के बाद अब इंडस्ट्री से जुड़ी कई फीमेल एक्टर के पुराने आरोप सामने आ रहे हैं, जो उन्होंने राज कुंद्रा पर लगाए थे। इनमें पूनम पांडे का भी नाम शामिल है। पूनम पांडे तो 2019 में राज कुंद्रा के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंच गई थी।

कुंद्रा ने मॉडल से मांगा था न्यूड ऑडिशन
इस बीच कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाने वाली एक मॉडल और एक एक्ट्रेस का पुराना वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो इसी साल फरवरी का है, जब एक्ट्रेस सागरिका शोना सुमन ने राज कुंद्रा पर वीडियो कॉल पर न्यूड ऑडिशन मांगने के आरोप लगाए थे।
पोर्नोग्राफी रैकेट का हिस्सा है राज कुंद्रा- सागरिका
Recommended Video
एक्ट्रेस सागरिका ने फरवरी में ही कुंद्रा पर ये आरोप लगाए थे कि वो पोर्नोग्राफी रैकेट का हिस्सा हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाना चाहिए, क्योंकि अगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो वो इंडस्ट्री में आने वाली कई फीमेल एक्ट्रेस की जिंदगी बर्बाद कर देंगे।
मॉडल की आपबीती
सागरिका ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा था कि वो एक मॉडल हूं और पिछले तीन-चार साल से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, लेकिन उन्होंने इस दौरान ज्यादा काम नहीं किया है। उन्होंने बताया था कि लॉकडाउन के दौरान उनके साथ कुछ ऐसी चीजें हुईं जिन्हें मैं शेयर करना चाहती हैं। सागरिका के मुताबिक, अगस्त 2020 में मुझे उमेश कामत जी का काल आया और मुझे एक वेब सीरीज का ऑफर दिया गया जिसे राज कुंद्रा प्रोड्यूस करने वाल थे। मैंने उनसे राज कुंद्रा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया वह शिल्पा शेट्टी के पति हैं और उसी दौरान उन्होंने मुझे न्यूड ऑडिशन देने के लिए कहा था।
सागरिका के इन आरोपों के जवाब में कुंद्रा के ऑफिस की तरफ से ये कहा गया था कि इन आरोपों से उनका कोई लेना देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications