फेसबुक पर दोस्ती करने वाले इसे जरुर पढ़ें

facebook
नयी दिल्ली। सोशल मीडिया इन दिनों लोगों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ हैं। फेसबुक, ट्वीटर, वाट्सअप जैसे सोशल नेटवर्किंग साइटों का लोगों के बीच क्रेज हैं। फेसबुक पर दोस्त बनाना, उनसे चैंटिग करना आपको भी अच्छा लगता है, खासकर अगर वह कोई लड़की हो तो फिर क्या कहना। मगर इस खबर को पढ़ने के बाद आप फेसबुक पर आने वाले हर फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार करने के पहले दस बार सोचेंगे।

फेसुबक पर किसी अजनबी लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना आपको महंगा पड़ सकता हैं। ऐसे ही कुछ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुआ। फेसबुक से उसे अजनबी लड़की से दोस्ती करना बड़ा महंगा पड़ा। लड़की के प्यार में पड़कर उस सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऐसा कारनामा कर दिया की आप भी हैरान हो जायेंगे।

चैटिंग के दौरान उस लड़की के कहने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने वेबकैम के सामने अपने पूरे कपड़े उतार दिए, फिर थोड़ी ही देर बाद उस लड़की ने उसका वीडियो बनाकर उसको यू ट्यूब पर पोस्‍ट ब्लैकमेल करने लगी। मामला मुबंई का हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पास फेसबुक पर एक दिन एक लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। डिंपल नाम की लड़की का उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। लड़की डिंपल का एकाउंट चेक करने के बाद उसने उसका फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया और इसके बाद हमारे बीच चैटिंग शुरू हो गई।

लड़की ने उससे वीडियो चैटिंग के लिए प्रेरित किया। दोनों वेब कैम के सहारे चैटिंग कर ने लगे, लेकिन कुछ समय बाद उसने लड़की ने डिमांड की वो उसे बिना कपड़ों के देखना चाहती हैं। उसने लड़के से कहा कि वो वेब कैम के सामने अपनी न्यूड बॉडी दिखाएं। लड़के ने वेबकैम के सामने अपने सारे कपड़े उतार दिए। लड़की उस लड़के का बिना कपड़ों का वीडियो बना रही थी। पुलिस से शिकायत में इं‍जीनियर ने बताया कि कपड़े उतारने के बाद मैंने उससे कहा कि अब फेसबुक पर आ जाओ, लेकिन वह नहीं आई।

थोड़ी ही देर बाद लड़की का मैसेज आया, जिसमें एक यू ट्यूब लिंक था। उसे क्लिक करते ही लड़का दंग रह गया। डिंपल ने उसका न्यूड वीडियो बना कर उसे पोस्‍ट कर दिया था। उससे इस वीडियो को हटाने के लिए लड़की को कहा। लड़की ने वीडियो हटाने की एवज में लड़के से एक एकांउट में दस हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा। लड़के दस हजार रुपये उसके एकांउट में जमा करा दिए। बाद में लड़के ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+