ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स से बच्चों से फ्रॉड, जानें ठगी से बचने का आसान तरीका
Online Gaming App Fraud: महाराष्ट्र पुलिस साइबर सेल ने शुक्रवार को मोबाइल गेमिंग ऐप्स में धोखाधड़ी के मद्देनजर साइबर सुरक्षा से बचने के तरीकों को साझा किया है। पुलिस ने उपयोगकर्ताओं से Google Play, Apple Store आदि जैसे प्रामाणिक स्रोतों से ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। साइबर सेल ने उपयोगकर्ताओं से गेमिंग ऐप्स के साथ बैंक विवरण जैसी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने का भी आग्रह किया।
पुलिस ने गेमर्स से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट जल्द से जल्द गेम ऐप के डेवलपर को देने के लिए कहा। साइबर सेल ने ट्वीट के जरिए टिप्स को 'गेमिंग एप्लिकेशन फ्रॉड' शीर्षक के साथ साझा किया। महाराष्ट्र साइबर सुरक्षा नोडल एजेंसी के मुताबिक साइबर ठग ऑनलाइन गेम के नाम पर बच्चों से मोबाइल में एप्स इंस्टॉल व वेबसाइट पर एपीके फाइल डाउनलोड कराने के प्लेटफार्म का इस्तेमाल पर वॉलेट के रूप में बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

मुंबई पुलिस ने साझा किए टिप्स
मुंबई साइबर सेल द्वारा जारी Security Tips
- गेमिंग ऐप्स केवल आधिकारिक ऐप स्टोर, जैसे Google Play Store या Apple App Store से ही डाउनलोड करें।
- ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके रिव्यू की पूरी जानकारी लें
- कभी भी अपनी निजी जानकारी किसी ऐप से साझा न करें
- उन ऐप्स से सावधान रहें जो आपको बड़ा पुरस्कार जीतने का लोभ देते हैं
- उन गेमिंग कंपनियों के ईमेल या टेक्स्ट संदेशों के लिंक पर क्लिक करने से बचें या न ही करें तो बेहतर होगा
- यदि आपको लगता है कि आप गेमिंग ऐप धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं, तो आपको इसकी सूचना अधिकारियों को देनी चाहिए.
- आप उस ऐप स्टोर से भी संपर्क कर सकते हैं जहां से आपने ऐप डाउनलोड किया था और धनवापसी का अनुरोध कर सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications