भतीजे की वजह से 'राज' को झेलनी पड़ी शर्मिदगी, MNS ने बनाया यूथ विंग का चीफ!

संगठन के प्रमुख के साथ-साथ इस प्रसे रिलीज में आदित्य को नई नियुक्तियों के लिए बधाईयां भी दी गई। जब नेताओं को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने फौरन दूसरा संशोधित प्रसे रिलीज जारी कर इसे ठीक किया। पश्चिम महाराष्ट्र की स्टूडेंट विंग के प्रभारी अजय शिंदे ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि मनसे की स्टूडेंट विंग के प्रमुख आदित्य साहब ठाकरे ने पुणे की खेल शाखा के प्रमुख पदों के लिए नई नियुक्तियां की है।
दरअसल आदित्य रंजन शिरोडकर मनसे के यूथ विंग के अध्यक्ष है। उनकी जगह प्रेस रिलीज में आदित्य ठाकरे को जगह दे दी गई। जैसे ही शिंदे को अपनी गलती का अहसास हुआ नेताओं में हड़कंप मच गया। बाद में शिंदे ने दूसरी प्रेस रिलीज जारी की,जिसमें गलती को सही किया गया। हलांकि उन्हें अपनी गलती के लिए काफी शर्मिदगी झेलनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications