मुंबई में जैन धर्म के व्रत के चलते 8 दिन के लिए मांस की बिक्री पर रोक
मुंबई। जैन पर्व पर्यूशन के मौके पर मुंबई के मीरा रोड और भयंदर इलाके में मांस की बिक्री पर 2 दिन की पाबंदी के बाद जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बैन को 8 दिन किये जाने की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जानवरों की हत्या और मीट की बिक्री पर 8 दिन की पाबंदी लगाने की मांग की है। जबकि सरकार ने 2 दिन का बैन लगाया है। वहीं भाजपा से इतर शिवसेना ने इस बै का विरोध किया है।
मुंबई में इस बैन की संस्तुति भाजपा नेता दिनेश जैन ने दी जिसका शिवसेना ने विरोध किया है। शिवसेना के विरोध को विपक्ष का भी समर्थन भी मिली। भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सर्कुलर जारी करके कहा है कि मीट की बिक्री पर 2 से 3 दिन की पाबंदी लगी रहेगी।
हम मटन और अन्य जानवरों की हत्या पर 10 दिन की पाबंदी लगाते हैं। यह पाबंदी जैन धर्म को मानने वाले 8.5 लाख लोगों के मांग पर किया जा रहा है। यह बैन जैन धर्म के लोगों के 10 दिन तक व्रत के दौरान ही प्रभावी होगा। पर्युशन जैन धर्म का पर्व है जिसमें लोग व्रत रखते है।













Click it and Unblock the Notifications