मुंबई में चोरी के आरोप में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार
मुंबई के कस्तूरबा इलाके में चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई के कस्तूरबा मार्ग थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कस्तूरबा पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने चोरी के आरोप में आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है उसकी पहचान प्रवीन लहाने के तौर पर हुई है, वह पुलिस अधिकारी का भाई है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 304, 143, 144, 147, 148, 149 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
बता दें कि इससे पहले 12 मई को भी 42 वर्षीय व्यक्ति की मुंबई के वर्ली इलाके में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान सचिन कावेंदर, सदा कावेंदर, भावेश के तौर पर हुई थी।
पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। य़हां वर्ली में रहने वाले राजन दास सड़क पर गंभीर चोट के साथ लेटे हुए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा कि राजन ने कथित तौर पर आरोपी की पत्नी से बदसलूकी की थी, जिसके बाद आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया।याचिकाकर्ता का कहना है कि लोकसभा सचिवालय और भारत सरकार राष्ट्रपति का अपमान कर रही है, उन्हे नए संसद भवन के उद्घाटन में नहीं बुलाकर उनका अपमान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications