मुंबई: बर्थ-डे पार्टी में डांस करने से किया इनकार तो दोस्त ने कर दी हत्या

मुंबई स्थित अंधेरी में एक पार्टी के दौरान दोस्त के कहने पर डांस करने से इनकार करने पर अपनी जान गंवानी पड़ी।

मुंबई। महाराष्ट्र स्थित अंधेरी में एक दोस्त ने अपने साथी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने पार्टी में डांस करने से मना कर दिया। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अंकुश जाधव और आरोपी केतन श्रीवडकर अंधेरी में एक दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में गए थे।
मुंबई: बर्थ-डे पार्टी मे डांस करने से किया इनकार तो दोस्त ने कर दी हत्या
पार्टी शुरू होने पर केतन ने अंकुश से गाने पर डांस करने के लिए कहा लेकिन अंकुश ने इनकार कर दिया। कुछ देर बाद दोनों नशे की हालत में एक दूसरे से झगड़ा करने लगे। हाथापाई शुरू होते देख वहां मौजूद बाकी लोगों ने केतन और अंकुश को अलग करने की कोशिश की लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही।
केतन ने अंकुश के सिर पर लकड़ी के पटरे से मार दिया। अंकुश को चोट लगने पर उसे पास के ही अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में अंकुश की मौत हो गई। आरोपी केतन के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+