इलाहाबाद: विधायक बनने के लिए चुनावी मैदान में चर्चित कमिश्नर जिनसे खौफ खाते थे नेता
चुनाव आयोग से उन्हें कैंची चुनाव चिन्ह मिला है और मीडिया से दूरी बनाये रखने के लिए बादल नुक्कड़ नाटक कर वोट मांगते नजर आये।


नुक्कड़ नाटक के जरिए मांग रहे हैं वोट
इलाहाबाद शहर उत्तरी में बादल चटर्जी नुक्कड़ नाटक के जरिये अपनी बात लोगों से कह रहे थे और उन्हे विधायक चुनने की अपील कर रहे थे। इस दौरान वह जनता काे मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक में रोल कर रहे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में लोगों की न सिर्फ भीड़ थी बल्कि बादल जहां भी पहुंचते, वहां खुद ही समर्थकों का जमावड़ा हो जाता है।

जाति की राजनीति को लेकर चिंतित
साफ सुथरी छवि और काबिल होने के बावजूद भी बादल चटर्जी को चुनाव में एक बात अखर रही है कि चुनाव में जाति और पार्टी का महत्व अधिक है। वे चुनाव में अपनी जीत से ज्यादा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल जीत हार और वोटों की संख्या में बादल कहां होंगे यह तो चुनावी निर्णय के बाद ही दिखेगा। लेकिन बादल ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में आकर आगामी आंकड़ों को दिलचस्प कर दिया है।

लोगों से कर रहे हैं अपील
बादल बतौर आईएएस अधिकारी अब सेवानिवृत्ति हो चुके हैं। लेकिन समाज और इलाहाबाद के लिये कुछ करने का जज्बा उन्हे राजनीति में खींच लाया है और अब वे विधायक बनने के लिये शहर और गलियों को छान रहे हैं। लोगों से घर-घर जाकर उन्हें जीतवाने की अपील कर रहे हैं।

लोगों के दिल में बनाई है खास जगह
बता दें कि इलाहाबाद के पूर्व कमिश्नर बादल चटर्जी शहर के इतने चहेते हो गये थे कि जब उनका जबरन ट्रांसफर किया गया तो हजारों लोग सड़कों पर उतर आये थे। फिल्मी अंदाज में काम करने से लोगों के दिल में खास जगह बनाने वाले बादल ने अपने कार्यकाल में बड़े अधिकारी और मंत्रियों की नाक में दम और नींद हराम कर दी थी। इलाहाबाद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद एडीए, स्वास्थ्य विभाग समेत हर डिपार्टमेंट में गलत कामों पर नकेल लगाई थी। अधिकारियों से चटर्जी की नहीं बनती थी और एक मंत्री के आदेश पर उनका तबादला कर दिया गया। जिसके चलते पूरा शहर उनके समर्थन में खड़ा हो गया। ट्रांसफर रोकने के लिये जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन का दौर भी चला था। ये भी पढ़ें: यूपी के चुनाव में मायावती, मोदी, राहुल अखिलेश का मॉर्निंग,नून, मैटिने शो












Click it and Unblock the Notifications