एक या दो दिन में हो जाएगा तुम्हारा गैंगरेप, महिला पत्रकार को मिली धमकी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जेएनयू विवाद में मीडियाकर्मी के साथ मारपीट के विरोध में मुंबई में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने वाली वरिष्ठ महिला पत्रकार को गैंगरेप की धमकी दी गई है। महिला पत्रकार को धमकी ट्वीटर पर दिया गया है। पत्रकार ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है और पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कराया है।

धमकी देने वाले ने ट्वीटर पर लिखा कि 'अगले एक या दो दिन में तुम्हारा गैंगरेप कर दिया जाएगा, अपनी औकात में रहो'। इस संबंध में मुंबई के आजाद मैदान थाने में ट्वीटर हैंडल चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि IPC की धारा 354(ए) 1, 509 और 506 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जी रही है।












Click it and Unblock the Notifications