खाने के साथ प्याज मांगने पर वेटरों ने की धुनाई

बताया जाता है कि मुंबई के पिढनी इलाके में स्थित भोजनालय में मयूर खाना खाने गया था, खाने के साथ प्याज की एक प्लेट मांगने पर उसके और वेटरों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वेटरों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद वह पास ही स्थित पुलिस स्टेशन गया और उनकी शिकायत कर दी। जिसके बाद वेटर मोहम्मद रिजवान जियाउद्दीन अहमद और बृजभान आसाराम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार हुए वेटरों पर धारा 326, 323, 504 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications